Close

    About Nagar Palika Parishad Gauriganj

    नगर पालिका परिषद गौरीगंज जनपद अमेठी के सदर तहसील के अंतर्गत स्थित है। यह एक नव सृजित नगर पालिका परिषद है जो सन २०२१-२२ में नगर पालिका परिषद के स्वरुप में आया। यह जनपद मुख्यालय से लगभग १२ किलोमीटर दक्षिण- पूर्व तथा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से लगभग २१० किमी० दक्षिण - पूर्व में स्थित है। इसकी अवस्थिति जनपद की दो प्रसिद्द नदी सई एवं बकुलाही के संगम पर है। बकुलाही नदी जनपद में लम्बी दुरी तय करने एवं जनपद के एक बड़े क्षेत्र को सिंचित एवं भूगर्भ जल को खुशहाल करते हुए यही पृथ्वीगंज में सई नदी विलय कर जाती है जो अंततः गोमती नदी से मिलने के बाद भारत की सबसे पवित्र नदी जीवन दायनी गंगा नदी में मिल जाती है।

    नगर पालिका परिषद गौरीगंज का अक्षांशीय विस्तार 25°49'47.249" उत्तर से 25°53'6.052" उत्तर तक एवं देशांतरीय विस्तार 81°58'14.721 पूर्व से 82°3'28.21 पूर्व तक फैला है। इस नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कुल 15 वार्ड - शिवनायक पुर, पृथ्वीगंज बाजार , राजापुर, जमुआरी, पूरनपुर, पुरे हीरामन, सेनानीजी पुरम, संसारीपुर, पूरे मोहन, सिपहमहेरी, भगेसरा, घाटमपुर, नमकशायर , बकुलाही एवं औवार है जिसमें नवीन सर्वेक्षण के मुताविक कुल 6040 मकान हैं।